नोट बंद होने के कारण PayTm को जबरदस्त फायदा

नोट बंद होने के कारण PayTm को जबरदस्त फायदा 














रोजाना हो रहे हैं PayTm से 120 करोड़ रुपए 70 लाख ट्रांजैक्शंस   

जीएमवी इस इंडस्ट्री का टर्म है, 
जिसके आधार पर डिजिटल प्लेटफॉर्म के माध्यम से बिकने वाले गुड्स की कुल वैल्यु का अनुमान
लगाया जाता है। पेटीएम ने बीते साल ही 3 अरब डॉलर का जीएमवी हासिल कर लिया था। 

अलीबाबा बैक्ड कंपनी ने कहा कि उसे रोजाना लगभग 120 करोड़ रुपए के 70 लाख ट्रांजैक्शंस मिल रहे हैं। पेटीएम मोबाइल पेमेंट प्लेटफॉर्म और ई-कॉमर्स मार्केटप्लेस दोनों की पेशकश   करती है।... 

ज्यादा लोग कर रहे हैं मोबाइल पेमेंट   पेटीएम के वाइस प्रेसिडेंट सुधांशु गुप्ता ने कहा, ‘देश में इन दिनों लाखों की संख्या में लोग पहली बार पेटीएम पेमेंट प्लेटफॉर्म पर मोबाइल  पेमेंट की कोशिश कर रहे हैं। 

इसके चलते इन दिनों रोजाना लगभग 120 करोड़ रुपए के 70 लाख ट्रांजैक्शंस हो रहे हैं।’

कैश क्राइसेस से बढ़ा पेटीएम का बिजनेस

उन्होंने कहा कि कंपनी फिलहाल भारत में क्रेडिट और डेबिट कार्ड के औसत डेली यूज की तुलना में ज्यादा ट्रांजैक्शंस कर रही है।
देश में 500-1000 रुपए के पुराने नोटों पर बैन के फैसले के बाद एटीएम मशीनों के बाहर लंबी लाइनें लगी हुई हैं, 
वहीं कैश की समस्या भी पैदा हो गई... 

इसके चलते पेटीएम सहित मोबाइल वालेट कंपनियों के ट्रांजैक्शंस कई गुना बढ़ गए हैं। 
गुप्ता ने कहा कि पेटीएम बीते 10 दिनों में 4.5 करोड़ यूजर्स को सेवाएं देने में कामयाब रही है 
और डिमॉनेटाइजेशन के बाद 50 लाख से ज्यादा नए यूजर्स जोड़े हैं।... 





Share on Google Plus

About N.Patel

0 टिप्पणियाँ:

एक टिप्पणी भेजें